फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a young man found hanging from the noose

फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Fri, 08 Apr 2022 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from the noose
करकच्छी गांव में बृहस्पतिवार की रात एक व्यक्ति ने अपने घर के अंदर बडेर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात अरविंद कुमार (24) पुत्र रामवृक्ष प्रजापति निवासी करकच्छी अपने पत्नी के साथ खाना खाया। खाना खाने के बाद दोनों सोने चले गये। पत्नी के मुताबिक शुक्रवार की भोर करीब सवा तीन बजे उठकर बाहर गई। कुछ देर बाद वापस वह घर में गई तो उसका पति बडेर में लटका हुआ था। उसने आनन फानन में रस्सी को काट दिया और उसे पानी पिलाने लगी लेकिन तब तक अरविंद ने दम तोड़ दिया था। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। अरविंद ने फांसी किन कारणों से लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका। हालांकि लोगों का कहना है कि पत्नी-पति में आए दिन झगड़ा होता रहता था। अभी एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed