फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a young man found hanging from his in-laws

ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 31 Oct 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from his in-laws
विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के केवाल ग्राम पंचायत में शनिवार दोपहर बाद ससुराल में राजेश गोड़ (30) का शव फंदे से लटका मिला। राजेश कोन थाना क्षेत्र के ग्राम नौडीहा के निवासी थे। ससुरल में घर में ही फंदे के सहारे उसका शव लटका होने की सूचना पर पुलिस पहुुंची।
विज्ञापन

थाने में दिए प्रार्थना पत्र में सरस्वती देवी पुत्री रामप्रसाद गोंड निवासी केवाल ने कहा है कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व ग्राम नौडीहा थाना कोन के निवासी राजेश गोड़ के साथ हुई थी। बीते सात माह से वह अपने पिता के यहां अपने आठ वर्ष की एक बच्ची के साथ रह रही है। एक माह पूर्व उसका पति राजेश भी यहीं आकर रहने लगा था। वह आए दिन नशा करता था। शनिवार को दोपहर बाद जब वह भोजन करने के बाद खेत में काम करने गई थी, इसी बीच उसकी भौजाई जब वापस घर गई तो देखी की राजेश का शव घर में फंदे से लटका था। वहीं सूचना पर पहुंचे विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सरोज ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फंदे से लटकती मिली महिला
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे संदिग्ध हाल में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। एसआई जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुशीला (45) अपने घर में ही फंदे से झूलकर जान दे दी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed