फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a teenage girl found hanging with the help of a dupatta in the room

Sonebhadra News: कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव

Wed, 15 May 2024 04:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging with the help of a dupatta in the room
अनपरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में मंगलवार की सुबह किशोरी ने घर में छत की पाइप में डुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में केवल पिता ही मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

शाहजहां खान की पुत्री अनीशा (13) घर में अपने पिता के साथ अकेली थी। भाई ड्यूटी गया हुआ था। अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। अनीशा सुबह घर और बाहर झाड़ू लगाने के बाद अपने कमरे में चली गई। सुबह भाई ड्यूटी से घर लौटा तो पिता से अनीशा के बारे में पूछा तो बताया कि वो अपने कमरे में है। कमरे में झांककर देखा तो अंदर छत से लगे पाइप के सहारे फंदे पर अनीशा का शव लटक रहा था।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अनपरा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। शाहजहां खान के दो लड़के और चार लड़कियां हैं। अनीशा सबसे छोटी लड़की है। अनीशा को छोड़ सभी की शादी हो चुकी है। पिता बूढ़े हो चुके हैं। अस्वस्थ होने के कारण पिता घर पर ही रहते हैं। दोनों भाई घर का पूरा खर्च चलाते हैं। अनीशा ने पिछले वर्ष ही नौवीं की परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षा में फेल होने से पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed