फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a farmer missing for two days was found in captivity

दो दिन से लापता किसान का बंधी में मिला शव

Tue, 29 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a farmer missing for two days was found in captivity
छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे मचबंधवा गांव में दो दिन से लापता किसान का शव मंगलवार की सुबह आश्रम बंधी में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसे हादसा मान रही है।
विज्ञापन

धनवार गांव निवासी मानशाय (45) रविवार को पशुओं को लेकर गांव के पास स्थित आश्रम बंधी के किनारे चराने गया था। इसके बाद से वह लापता था। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। खोजबीन अभी चल ही रही थी कि इस बीच मंगलवार को मचबंधवा गांव के पास बंधी में एक शव उतराने की सूचना मिली। ग्रामीणों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकालने पर शिनाख्त मानशाय के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, एसआई राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बंधी में डूबने से किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed