फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of 10th class student found hanging in the house

Sonebhadra News: घर में फंदे से लटकता मिला दसवीं के छात्र का शव

Tue, 04 Feb 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body of 10th class student found hanging in the house
करमा थाना क्षेत्र के खड़िया गांव में मंगलवार को दसवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर बड़ेर से रस्सी के सहारे लटकता मिला। किशोर कुछ दिनों से तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खुड़िया गांव निवासी सुनील का पुत्र राकेश (16) पास के ही विद्यालय में दसवीं का छात्र था। मंगलवार की सुबह उसने घर के बर्तन धुले, पानी भरा। इसके बाद परिवार के लोग कुछ काम से बाहर चले गए। करीब आठ बजे पिता घर पहुंचे तो बेटे का शव फंदे पर लटकता देखा।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती छानबीन में किशोर के तनाव में होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंदा लगाकर युवक ने दी जान
म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। गांव निवासी सुनील (28) पुत्र राजेंद्र का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। घटना के वक्त उसके माता-पिता भोजन बनाने में लगे हुए थे। जब भोजन तैयार होने के बाद पिता खाने के लिए सुनील को बुलाने गए तो उसका शव फंदे से लटकता देखा। परिजनों के मुताबिक सुनील को दो लड़का व दो लड़की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed