{"_id":"60ace290801b99585301a847","slug":"dead-body-found-of-missing-man-in-sonbhara","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: कई दिनों से लापता युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: कई दिनों से लापता युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका
Tue, 25 May 2021 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 25 May 2021 05:12 PM IST
सार
युवक कई दिनों से लापता था। लाश देखकर लग रहा है, उसकी कई दिनों पहले मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के विजयगढ़ दुर्ग के पास स्थित जंगल में मंगलवार की दोपहर एक युवक का सड़ा गला शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त अशोक मौर्य पुत्र राज कुमार मौर्य के रूप मे हुई। वह कई दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत कैसे हुई और किन कारणों से हुई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। शव को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब रामपुर बरकुनिया पुलिस को सूचना मिली कि विजयगढ़ दुर्ग के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव की हालत देख दंग रह गई। शव की हालत देख लग रहा था कि युवक की कई दिन पहले ही मौत हो चुकी है। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद युवक की शिनाख्त अशोक मौर्य पुत्र राज कुमार मोर्य निवासी बिजौली के रूप में हुई। उधर घटना की जानकारी होने पर सीओ भी पहुच गए। पुलिस ने बताया कि युवक किस हाल में यहां पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई? इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन