{"_id":"5f4be16f8ebc3eabee1506fe","slug":"dead-body-found-in-a-well-in-the-middle-of-a-missing-home-sonbhadra-news-vns5443637145","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता अधेड़ का कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता अधेड़ का कुएं में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्र्सगंज नगर में स्थित एक कुएं में रविवार को संतलाल 55 का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छह दिन से अधेड़ लापता था। घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने शव को निकलवाया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई।
राबर्ट्र्सगंज के निराला नगर निवासी संतलाल 25 अगस्त को किसी काम से घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। दूसरे दिन घरवालों ने कोतवाली पहुंच कर संतलाल के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। घरवालों के साथ ही पुलिस ने भी लापता व्यक्ति का पता लगाने में जुटी रही। इसी बीच रविवार की सुबह करीब नौ बजे मेन चौक से कुछ दूरी पर स्थित शिव मंदिर परिसर में स्थित कुएं में कुछ लोगों ने संतलाल का शव देख कर पुलिस को सूचना दी। सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल अंजनी कुमार राय और कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने रहवासियों की मदद से शव को निकलवाया। शव से निकल रहे दुर्गंध से लग रहा था कि कई दिन पूर्व कुएं में शव पड़ा हुआ था। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि संतलाल की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। पूर्व में संतलाल कबाड़ का कारोबार करते थे, लेकिन कुछ माह से अस्वस्थ होने के कारण काम बंद कर दिए थे।