फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DCA Dala won the inaugural match by defeating Obara

Sonebhadra News: ओबरा को हराकर डीसीए डाला ने जीता उद्धाटन मैच

Tue, 28 Jan 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
DCA Dala won the inaugural match by defeating Obara
डाला नगर के चूड़ी गली स्थित खेल मैदान में डीसीए टीम की ओर से आयोजित टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता डाला विंटर कप सीजन-2 का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन फुलवंती व विशिष्ट अतिथि मनिशंकर राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच डीसीए डाला व नाकामुरा क्लब ओबरा के बीच हुआ। टाॅस जीतकर डीसीए टीम ने बल्लेबाजी करते हुए ओबरा टीम को 94 रनों का लक्ष्य दिया। ओबरा की टीम नौ ओवर में मात्र 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार से 28 रनों से डीसीए टीम ने जीत दर्ज किया।
विज्ञापन

टीम के खिलाड़ी आफताब ने महत्वपूर्ण 47 रनों का योगदान दिया और एक विकेट चटकाए। मैन आफ द मैच का पुरस्कार अतिथियों में शामिल जगदीश तिवारी ने आफताब को देकर उत्साहवर्धन किया। कमेंट्री नियाज अहमद चंदू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक सिद्धार्थ यादव,अमित मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों कई टीमें प्रतिभाग कर रही है। यह क्रिकेट प्रतियोगिता एक सप्ताह से अधिक चलेगी। इस दौरान सभासद नितेश कुमार , विनय कुमार, अनिल जायसवाल आदि रहे।


कबड्डी में कोहरौल की टीम विजेता



बीना क्षेत्र अंतर्गत कोहरौल जूनियर हाई स्कूल खेल मैदान में मंगलवार तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जूनियर हाई स्कूल प्रधानाचार्य कमलेश कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रथम उद्घाटन कबड्डी मैच कोहरौलिया नकटी टोला एवं बांसी के बीच खेला गया। इसमें कोहरौलिया नकटी टोला ने 10- 5, 21-18 से जीत दर्ज किया। इस दौरान मुख्य रूप से कोहरौलिया प्रधानप्रतिनिधि चन्दन कुमार, चंदुआर ग्राम प्रधान योगेंद्र कुमार, घरसड़ी प्रधान प्रतिनिधि ओम नारायण, मिसरा प्रधान प्रतिनिधि राम कुमार गुप्ता, प्रमोद सिंह, अवनीश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed