फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DC Construction's salary stopped, RED's JE instructed

Sonebhadra News: डीसी निर्माण का वेतन रोका, आरईडी के जेई को हिदायत

Tue, 27 Feb 2024 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
DC Construction's salary stopped, RED's JE instructed
सोनभद्र। जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति और एमडीएम की जनपदीय टास्क फोर्स की मंगलवार को डीएम ने समीक्षा की। जर्जर विद्यालयों के निर्माण की प्रगति धीमी और कार्य की गुणवत्ता ठीक न होने पर जिला समन्वयक (डीसी) निर्माण के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी बीईओ को निर्देशित किया कि रेंडम आधार पर स्कूलों का निरीक्षण करें। जहां भी शिक्षक लगातार अनुपस्थित पाए जाते हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाय। एमडीएम योजना के अंतर्गत बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसमें शिथिलता पाए जाने पर संबंधित बीडीओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिले में नव निर्मित प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा में सामने आया कि आरईडी की ओर से भवनों के निर्माण कार्य में शिथिलता बरती जा रही है। कार्य की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई। इस पर डीएम ने आरईडी के अवर अभियंता को कार्यपद्धति में सुधार लाने को कहा। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। जर्जर विद्यालयों के निर्माण कार्यों की समीक्षा में खराब प्रगति पर डीसी निर्माण के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए। ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य तेजी से पूरा कराने के लिए डीपीआरओ को निगरानी बढ़ाने को कहा। बैठक में बीएसए नवीन कुमार पाठक, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, डीपीओ राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed