फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DAV Kakri became the overall champion for the second consecutive time.

Sonebhadra News: डीएवी ककरी लगातार दूसरी बार बना ओवरऑल चैम्पियन

Fri, 13 Feb 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
DAV Kakri became the overall champion for the second consecutive time.
सीमा से सटे एनसीएल की झिंगुरदह परियोजना के आवासीय परिसर स्थित प्रेक्षागृह में सोमवार और मंगलवार को एनसीएल की ओर से आयोजित 8वीं अंतर क्षेत्रीय संगीत प्रतियोगिता में अनपरा और सिंगरौली के सभी विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इसमें डीएवी ककरी ओवरऑल चैंपियन बनी। ताल और लय की क्लिष्ट गणनाओं को सहजता से प्रस्तुत करते हुए तबला सोलो (एकल वादन) में डीएवी ककरी विद्यालय के अर्जित मिश्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कव्वाली गायन में सूफियाना अंदाज और रूहानी आवाज के जादू ने सभी को झूमने पर विवश किया। इसमें भी विद्यालय को प्रथम स्थान मिला। लोकगीत गायन में माटी की सोंधी महक बिखेरते हुए श्रेया साहू ने दूसरा स्थान हासिल किया। हारमोनियम वादन में सुरों के सटीक आरोह-अवरोह के साथ ओम अग्रवाल ने दूसरा स्थान और भजन गायन तृप्ति मालवीया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन के बल पर लगातार दूसरे वर्ष ओवरऑल चैंपियन का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। इस नायाब उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या रचना दुबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता टीम और उनके मेंटर को बधाई दी। कहा कि संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन और साधना का ही दूसरा नाम है। विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है। इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की अथक मेहनत और संगीताचार्य डॉ. गौरव मिश्रा के कुशल और विजनरी नेतृत्व को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed