{"_id":"609fdeab8ebc3ecd8c08a5ff","slug":"daughter-in-law-and-her-brother-arrested-in-accused-of-father-in-law-s-murder-sonbhadra-news-vns5896132109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर की हत्यारोपी बहू और उसका भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर की हत्यारोपी बहू और उसका भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव में शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी बहू और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी भागने की फिराक में किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर फोर्स के साथ कोतवाल ने पहुंच कर उन्हेें धर दबोचा। पुलिस का दावा है कि पूछताछ करने के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों रामनरेश 55 की हत्या कर आत्म हत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटकाने की बात स्वीकार की है। दोनों का चालान कर दिया गया।
राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुआर (बढ़ौना) गांव में बृहस्पतिवार की रात एक महिला अपने भाई के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने रामनरेश (55) का शव पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। इस मामले में बहुआर (बढ़ौना) गांव निवासी मृतक के बेेटे अशोक कुमार ने तहरीर दी। वह डाला में मजदूरी का कार्य करता है। उसका आरोप है कि उसके पिता की नीयत पत्नी के प्रति ठीक नहीं थी। शुक्रवार को उसकी पत्नी ने अपने भाई के साथ मारपीट कर उसके पिता की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया।
इस मामले में पुलिस अशोक की पत्नी सुनीता उर्फ देवी और घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लिलवाही गांव निवासी साले पप्पू के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवचेना कर रही है। कोतवाल अविनाश चंद्र सिंन्हा ने बताया कि परासी गांव से शनिवार की सुबह करीब पोने आठ बजे नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध करने की बात स्वीकार की है।