फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dalit pride dialogue will be held in every assembly constituency: Ramraj

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होगा दलित गौरव संवाद: रामराज

Tue, 17 Oct 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dalit pride dialogue will be held in every assembly constituency: Ramraj
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दलित गौरव संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 20 चिह्नित दलित बहुल गांव में कार्यकर्ता रात्रि विश्राम भी करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामराज गोंड व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। कहा कि स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते नारे के साथ दलित गौरव संवाद आयोजित होगा। इसमें सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, दलित समुदाय से आने वाले डॉक्टर, इंजीनियर और जनप्रतिनिधि एवं अन्य समाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद करके दलित अधिकार मांग पत्र भरवाएंगें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी अपने विधानसभा में एक दिन में एक कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी अधिकतम सात फॉर्म भरेगा। इसमें दलितों को आम जीवन जीने में हो रही कठिनाई, महंगाई, बेरोजगारी आदि विषयों पर चर्चा कर उनकी पांच प्रमुख मांगे फॉर्म में भरी जाएंगी। यह कार्यक्रम 26 नवंबर संविधान दिवस के दिन तक चलेगा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसे सरकार तक ले जाएगी। इस मौके पर जितेंद्र कुमार पासवान, बृजेश तिवारी, सुनील मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed