{"_id":"58beeae64f1c1bed43dc42d7","slug":"dabga-button-will-speak-voter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबेगा बटन, बोलेंगे वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबेगा बटन, बोलेंगे वोटर
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
लोढ़ी पालीटेक्निक कालेज से चुनाव कराने जाते मतदान कार्मिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चारों विधान सभा क्षेत्रों के 1348 मतदेय स्थलों पर आठ मार्च सुबह सात बजे से पोलिंग शुरू हो जाएगी। आज के राजा मतदाता होंगे, जो 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम का बटन दबा कर करेंगे। पोलिंग पार्टियों ने अपने केंद्रों पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।
इससे पहले मंगलवार को सुबह छह बजे से पालीटेक्निक कालेज में मतदान कार्मिकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सात बजे से पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री का वितरण किया जाने लगा। घोरावल, राबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी के लिए अलग-अलग ईवीएम एवं ड्यूटी वितरण करने के लिए टेबुल लगाया गया था। पूछताछ के लिए भी अलग से टेबुल लगा था। पीठासीन अधिकारी व उनके सहयोगियों को मतदाता सूची, अल्फवेटिकल मतदाता सूची, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, आउटर पेपर सील, ग्रीन पेपर सील, स्पेशल टैक, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एड्रेल ट्रैक, प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता का नक्शा हटाकर, पोस्टर चार प्रकार का, बैलेट पेपर, आमिट स्याही, मतदाता पहचाप फोटो पहचान पत्र का विकल्प आदि सामग्री भेजपा गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो चुकी थी। जिला निर्वाचन अधिकारी पीके उपाध्याय, एसपी लल्लन सिंह विधान सभावार टेबुल का भ्रमण कर पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का जायजा लेते रहे। वहीं एससपी सीपी शुक्ला, सीओ धनंजय कुशवाहा, केराम वाहनों में पोलिंग पार्टियों को बैठाकर उन्हें गतंव्य तक भेजने में लगे रहे। उधर मतदान कार्मिक अधिकारी/सीडीओ रामश्रय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभुराम चौहान के समक्ष बीमारी समेत अन्य परेशानियों का प्रमाण पत्र लेकर कर्मचारी ड्यूटी कटवाने लगे रहे।