{"_id":"658b05114a16a9928702c0e6","slug":"cyclist-dies-after-falling-into-broken-culvert-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-7515-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: टूटी पुलिया में गिरने से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: टूटी पुलिया में गिरने से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
अनपरा। थानाक्षेत्र के डिबुलगंज में सोमवार की रात में टूटी पुलिया में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिर्चाधुरी निवासी राजेश भारती (35) सोमवार को अपनी बुआ के घर डिबुलगंज के मुड़ीसेमर गया था। देर रात वहां से ड्यूटी के लिए साइकिल से निकला। ममुआर के पास अंधेरे में टूटी पुलिया नहीं दिखने से वह पुलिया में गिर गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और नाले से निकालकर उसे डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने के कारण राजेश को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। राजेश अनपरा तापीय परियोजना में ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी करता था। उसके तीन लड़की और दो लड़के हैं। राजेश की मृत्यु से घर में मातम पसरा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।