फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cyber criminals blew 92 lakh from NRHM account in sonbhadra up

यूपी: सोनभद्र में साइबर अपराधियों का बड़ा हमला, एनएचएम के खाते से उड़ाए 92 लाख

Thu, 11 Feb 2021 03:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Feb 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
Cyber criminals blew 92 lakh from NRHM account in sonbhadra up
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के साइबर अपराधियों ने अब सरकारी विभागों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। साइबर अपराधियों ने जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के चार खातों से 92 लाख 10 हजार रुपये उड़ा दिए। यह पैसा एक-दो दिन में नहीं बल्कि तीन महीने में उड़ाने का मामला है। स्वास्थ्य विभाग को जब जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मिर्जापुर जिले के साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में दो दिन पहले मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। साइबर अपराधियों ने कुल 20 खातों में 71 बार में लेन-देन किया है।

विज्ञापन


विभागीय कर्मियों को मानदेय देने, तमाम योजनाओं में खर्च के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कुल चार अलग-अलग खाते हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल ने बताया कि 25 जनवरी को एनएचएम के लेखाकार तौहिद आलम बीआरएस निकाल रहे थे। हर तीन या छह महीने पर खाते का डिटेल निकाला जाता है कि पैसा किस-किस मद में खर्च किया गया है।
विज्ञापन


उसी समय पता चला कि तीन लेन-देन ऐसे हुए हैं जो विभागीय मद नहीं है। ऐसी स्थिति में इसकी गोपनीय स्तर पर पड़ताल की गई। इससे पता चला कि साइबर अपराधियों ने 16 अक्तूबर से लेकर 20 जनवरी तक के बीच कुल 71 बार में 92 लाख 10 हजार रुपये गायब कर दिए हैं। ये रुपये कुल 20 खातों में जमा किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई तो उन्होने एफआईआर के लिए निर्देशित किया। एक लाख रुपये अधिक का मामला होने के कारण मिर्जापुर साइबर सेल में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अब चारों खातों को सीज कर दिया गया है।

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि स्वास्थ विभाग की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा मिर्जापुर साइबल पुलिस ने दर्ज किया है। वहीं से विवेचना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed