फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Current catching two deaths

करेंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Thu, 28 Jul 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Thu, 28 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुुरुवार को करेंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। इसमें से एक ओबरा में मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय करेंट का शिकार हो गया तो दूसरा विण्ढमगंज क्षेत्र में क्षेत्र में सिंचाई के लिए मशीन चलाने गया तो करेंट की जद में आ गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन



ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे भलुआ टोला स्थित ईदगाह के पास एक कोयला लदी मालगाड़ी पर चढ़कर चोरी से कोयला उतारते समय 33 हजार केवीए लाइन की चपेट में आने से सलाम (28) पुत्र बदरूद्दीन निवासी चोपन रोड की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची ओबरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक सलाम अक्सर मालगाड़ी से कोयला उतार कर बेचने का कार्य करता था। 
विज्ञापन



मालगाड़ी सलईबनवा स्टेेशन से ओबरा डैम की ओर कोयला लादकर जा रही थी। मालगाड़ी की रफ्तार धीमी होने के कारण भलुआ टोला स्थित ईदगाह के पास कई लोग मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला उतारने लगा कि अचानक पटरी के ऊपर से गई 33 हजार केवीए की लाइन की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर युवक की मौत हो गई। दुद्धी, विण्ढमगंज प्रतिनिधि के अनुसार विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव में बिजली की चपेट में आने से राजेंद्र (40) पुत्र सीताराम की गुरुवार की दोपहर मौत हो गई। वह धान की रोपाई के लिए मोटर चलाने गया था। अचानक हाईवोल्टेज करेंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार वाले उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बसपा का सेक्टर प्रभारी था। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई की और फिर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed