फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   cultural Programme in sonbhadra

घुंघरू की खनक, पायल की छम-छम पर रीझे 

Mon, 28 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 28 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
cultural Programme in sonbhadra
राबर्ट्सगंज में स्वगात समारोह घुंघरू की आवाज निकालते एहसान भारती।
राबर्ट्सगंज का कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर सोमवार को एहसान भारती के घुंघरू की खनक और पायल की छम-छम का गवाह बना। गिनीज बुक आफ द वर्ल्ड में नाम दर्ज करा चुके एहसान ने ‘लागी ऐसी लगन मीरा हो गई मगन’ के बाद एक-एक करके 84 तरह से घुंघरू और पायल की छम-छम की तान छेड़ी तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। एहसान ने ‘दीये नफरतों के बुझाते रहो, मोहब्बत की शमा’ जलाते रहो गीत गुनगुना कर महफिल लूट ली। 
विज्ञापन

 

एहसान भारती के मंच पर आते ही दर्शकों ने तालियाें से स्वागत किया। अब तक एहसान को टीवी में देखते आए जिले के लोगों ने ‘लागी ऐसी लगन मीरा हो गई मगन’ की धुन घुंघरूओं में सुनी तो लोग दंग रह गए।

विज्ञापन

एहसान ने दर्शकों के मूड को भांप लिया और ‘उड़े श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, कजरारे-कजरारे तेरे कारे कारे नैना, जब-जब जुल्फें तेरी, कुंवारियों का मन मचले’ से लोगों का मन मोह लिया। एहसान बीच में म्यूजिक बंद कराकर खड़े हो गए और जब मुंह से घुंघरू की आवाज निकालना शुरू किया तो तालियां बजने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एहसान और नसीम बानो के बीच कव्वाली हुई। कलाकारों ने गीत के माध्यम से सपा सकार का बखान भी किया। इसके बाद दुबई से आए रहीम के नेतृत्व में कलाकारों ने स्पिंग डांस पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed