{"_id":"6727b124a8db94c5b90a3df3","slug":"crowd-of-passengers-increased-in-transport-corporation-buses-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120038-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: परिवहन निगम की बसों में बढ़ी यात्रियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: परिवहन निगम की बसों में बढ़ी यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
छठ पूजा में शामिल होने के लिए घर आ रहे लोगों की वजह से परिवहन निगम के साथ ही प्राइवेट वाहनों में इस समय यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई है। वहीं दीपावली पर घर आए लोग वापस अपने काम पर लौटने लगे हैं। निगम की बसों में बढ़ी भीड़ की वजह से परिवहन निगम की आमदनी भी बढ़ी है। आगामी तीन दिन यात्रियों की और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
सोनभद्र डिपो में चार अनुबंधित समेत कुल 60 बसों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा विंध्यनगर डिपो, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, जीरो रोड, चारबाग, कैंट डिपो सहित अन्य डिपो की कुल 150 से रोडवेज बसों का संचालन वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग होते हुए हो रहा है। त्योहारी सीजन होने के नाते इस समय रोडवेज बसों के साथ ही प्राइवेट वाहनों में यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ी है। इस समय छठ पूजा में शामिल होने के लिए लोग आ जा रहे हैं।
वहीं दीपावली के अवसर पर अपने घर आए लोग काम पर लौट रहे हैं। रविवार को सोनभद्र डिपो में अधिकांश यात्री छठ पूजा में शामिल होने वाले दिखाई दिए। महिला यात्री कौशल्या देवी ने बताया कि उनकी बिटिया छठ पूजा करती है, पूजा में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। एआरएम विश्राम का कहना है कि त्योहारी सीजन में रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ी है। आगामी तीन दिन और भीड़ होने की उम्मीद है।