फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crowd gathered for the circumambulation of the Yagya Mandap

यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ी भीड़

Tue, 08 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for the circumambulation of the Yagya Mandap
राबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में आठवें दिन मंगलवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। संतों के शंखनाद और जयकारे से समूचा यज्ञ मंडप स्थल गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

आचार्य हरेराम शास्त्री के आचार्यत्व में विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से बाबा वैद्यनाथ और श्रीराम चूड़ामणि वीर हनुमानजी महाराज की पूजा-अर्चना व भव्य आरती हुई। विराट रुद्र महायज्ञ होने ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि आचार्य हरेराम मिश्र के आचार्यत्व में पंडित कृपा शंकर पांडेय समेत 11 पंडितों ने रुद्र महायज्ञ शुरू कराया गया। बताया कि प्रतिदिन शाम को आचार्य दिल्ली से आए कृष्ण गोपाल जी, भदोही से संतराम रघुराई और चंद्रबली जी महाराज बारी-बारी से कथा सुना रहे हैं। संयोजक बृजलाल सरोज (बिरजू दास), यजमान रेवती नाथ तिवारी, बच्चालाल, विजय, रंजीत, रामबाबू (अभिषेक), श्यामबाबू, संगम, राज के अलावा रंजीत लाल, कन्हैया, गुलाब दास, परमानन्द महाराज एवं अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत गीता कथा यज्ञ की निकली कलश यात्रा
बभनी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैना में मंगलवार को श्रीमद्भागवत गीता कथा यज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। 16 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष बंधु साव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed