फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crocodiles reached the settlement, people were scared all night

बस्ती में पहुंचा मगरमच्छ, रात भर सहमे रहे लोग

Tue, 01 Nov 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Crocodiles reached the settlement, people were scared all night
चोपन। कोटा ग्राम पंचायत के अम्माटोला में सोमवार की रात एक घर के दरवाजे पर मगरमच्छ आ जाने से खलबली मच गई। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत कर मंगलवार की दोपहर धान के खेत से मगरमच्छ को पकड़ा। उसे पास की बंधी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अम्माटोला गांव निवासी संजय केवट ने बताया कि सोमवार की रात में घर के दरवाजे पर अचानक एक छह फीट लंबा मगरमच्छ आ गया। खरखराहट की आवाज सुनकर बच्चे डर के मारे भाग गए। इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही वह उनके चंगुल से फरार हो गया। रात भर लोग सहमे रहे। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने मगरमच्छ की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वह पास के ही धान के खेत में दिखा। फिर से सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी में बांधकर मगरमच्छ को पकड़ा। बस्ती से दूर अम्माटोला की बंधी में छोड़ दिया गया। इस दौरान वन रेंजर इंद्रजीत पाल, वन दरोगा त्रिलोकी दुबे, वन रक्षक इरफान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed