{"_id":"64b43546cd2eab46640ed920","slug":"crocodile-swooped-down-on-a-man-who-was-drinking-water-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-972-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पानी पी रहे शख्स को मगरमच्छ झपट्टा मार नदी में खींच ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पानी पी रहे शख्स को मगरमच्छ झपट्टा मार नदी में खींच ले गया
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक व्यक्ति को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। मौजूद लोगों की सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम संयुक्त रूप से तलाशी की, लेकिन वह नहीं मिला।
गढ़वा थाना क्षेत्र से गुजर रही सोन नदी किनारे केवटली गांव के पास कुछ ग्रामीण शनिवार शाम नदी पार जाने के लिए नाव का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति को प्यास लगी। वह नदी किनारे बने चुआड़ का पानी पीने चला गया। अचानक मगरमच्छ ने झपट्टा मार कर उसे नदी में खींच लिया। पूरा वाकया नाव का इंतजार कर रहे लोग ने देख लिया। सूचना पुलिस व सोन घड़ियाल रिजर्व क्षेत्र की टीम को दी गई।
मौके पर चितरंगी तहसीलदार व गढ़वा पुलिस मुआयना कर रात में लौट गई। पुलिस के मुताबिक रामधन केवट (55) पुत्र मंगल केवट निवासी तमई शनिवार की शाम केवटली गांव में सोन नदी के तट पर पानी पीने लगा। कुछ लोग नदी किनारे पर खड़े थे। इसी बीच मगरमच्छ ने झपट्टा मार उसे बीच नदी में खींच लिया। घटना को दूसरे छोर से आ रही नाव में सवार कुछ लोगों ने भी देखा। अंधेरा होने के चलते शनिवार रात तलाशी अभियान संभव नहीं हो सका। रविवार सुबह से एसडीआरएफ व पुलिस की टीम तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
केवटली गांव में सोन नदी के किनारे पानी पीने गए व्यक्ति को मगरमच्छ खीच ले गया है। वहां मौजूद लोगों ने हल्ला किया लेकिन तब तक वह बीच नदी मेें चला गया। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। - सूरज सिंह, प्रभारी गढ़वा थाना।