फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crocodile found in Bowli, forest personnel caught it

Sonebhadra News: बाउली में मिला मगरमच्छ, वन कर्मियों ने पकड़ा

Wed, 27 Sep 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crocodile found in Bowli, forest personnel caught it
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव में बाउली में मंगलवार देर शाम मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर बेलन नदी में छोड़ा।
विज्ञापन

शिवद्वार गांव में मंगलवार देर शाम दरोगा सिंह मौर्या के घर के समीप बाउली में कुछ ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ देखा। वन विभाग को सूचना मिली तो क्षेत्रीय वनाधिकारी सुरजू प्रसाद के निर्देश पर वन दरोगा राजन मिश्रा, वॉचर राकेश, ओमप्रकाश, नंदू व ओपी पाल की टीम तत्काल शिवद्वार पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर बेलन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि पकडे़ गए मगरमच्छ लंबाई करीब 5 फीट है। मगरमच्छ को बेलन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नदियों, खेतों, जलाशयों, तालाबों में मगरमच्छ मिलने की संभावना अधिक है और खास तौर से बेलन नदी व बकहर नदी के तटवर्ती गांव में गांवों में मगरमच्छ मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed