फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crocodile attacked groom's aunt, condition critical

Sonebhadra News: दूल्हे की बुआ पर मगरमच्छ ने किया हमला, हालत गंभीर

Fri, 09 Jun 2023 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Crocodile attacked groom's aunt, condition critical
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बभनी गांव में शुक्रवार को चौथी की रस्म के दौरान मगरमच्छ के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घोरावल सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बभनी गांव निवासी रामबली के पुत्र का विवाह बुधवार को हुआ था। शुक्रवार को मांगलिक रस्म चौथी के लिए दोपहर में परिवार के लोग गांव के कठहवा नदी के किनारे गए। स्नान के बाद महिलाएं बाहर निकल रही थी। उसी दौरान नदी में मौजूद एक मगरमच्छ ने दूल्हे की बुआ शिवकुमारी (45) निवासी कुशहरा थाना हलिया पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने उनके दाहिने हाथ को चपेट में ले लिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पास में ही काम कर रहे मजदूर उसे ओर दौड़े। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर मगरमच्छ के चंगुल से महिला को छुड़ाया। उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी घोरावल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी वन कार्यालय को भी दी गई। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि तीन सप्ताह पहले भी गांव के युवक रामा आसरे के पैर को नहाने के दौरान मगरमच्छ ने जकड़ लिया था। किसी तरह से उसकी जान बच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed