{"_id":"85249b92da35619e8576462b760c9c69","slug":"the-student-s-head-of-mobile-phone-theft-mudwaya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन चोरी में छात्र का सिर मुड़वाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल फोन चोरी में छात्र का सिर मुड़वाया
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल फोन चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने एक किशोर के बाल मुड़वा कर गांव में घुमाया। मंगलवार को मामला थाने पहुंचा तो पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पुलिस के अनुसार इस मामले में समझौता हो गया है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के दो किशोर एक ही विद्यालय में पढ़ते हैं। कुछ दिन पूर्व एक लड़के का मोबाइल फोन चोरी हो गया तो उसे दूसरे पर शक जताया।
उसने घर जाकर इसकी जानकारी दी। फिर इसे लेकर गांव में पंचायत शुरू हो गई। रविवार को दोपहर में गांव में चोरी के आरोपी किशोर और उसके पिता को भी पंचायत में बुलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने किशोर की पिटाई कर दी और फिर उसके बाल मुड़वाकर गांव में घुमाया। आरोपी किशोर के पिता ने मंगलवार को दुद्धी कोतवाली इसकी शिकायत की।
इस पर आरोप लगाने वाले किशोर और उसके पिता को भी थाने पर बुलाया गया। दोनों पक्षों की पुलिस के सामने पंचायत हुई और दोनों ने आपस में भविष्य में किसी तरह का विवाद न करने का समझौता कर लिया।
थाने के एसआई मोहरलाल का कहना है कि बाल मुड़वाकर किशोर को गांव मेें घुमाने का आरोप किशोर के पिता ने लगाया था, लेकिन थाने में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।