फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The rebels in the woods and beat two shepherds

नक्सलियों ने जंगल में दो चरवाहों को पीटा

Sun, 18 Dec 2016 11:56 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sun, 18 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
The rebels in the woods and beat two shepherds
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
जिले की सीमा से सटे बिहार के चिऊटिया जंगल में शनिवार की शाम हथियार बंद नक्सलियों ने दो चरवाहों की पिटाई कर दी। सासाराम के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ने बिहार बार्डर पर सीआरपीएफ तैनात कर दिया हैै। जंगलों में सघन कांबिंग की जा रही हैै।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो नक्सली दुर्दांत नक्सली सुधाकर को फिर से यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली समेत अन्य जिलों में नक्सली गतिविधियों को सक्रिय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके मद्देनजर शनिवार की शाम करीब छह बजे बिहार के सासाराम जिले के चिऊटिया जंगल में सुधाकर अपने 10-15 सार्थिययों के साथ मीटिंग कर रहा था। उसी वक्त वहां चिऊटिया निवासी मवेशी चराते हुए संतलाल (28) और रामदयाल (23) चले गए। नक्सलियों ने चरवाहों को पुलिस का मुखबिर समझ कर पीटाई कर दी। इसके बाद वहां से नक्सली घायलों को घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रात में घरवाले घायलों को सासाराम में स्थित निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


वहीं शनिवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले की फोर्स अलर्ट हो गई है। शनिवार को मांची, पनौरा, खोड़ैला समेत अन्य जंगलों में सघन कांबिंग की गई। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह यादव ने कहा कि नक्सलियों द्वारा दो चरवाहों को मारपीट कर घायल करने की सूचना मिलने के बाद बिहार बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैै। ताकि बिहार पुलिस का दबाव पडने पर नक्सली जिले में प्रवेश न करने पाएं। उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के जिले से सटे थाना और पुलिस चौकियों की फोर्स के संपर्क में जिले की फोर्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed