{"_id":"57a389144f1c1ba96f2b8b85","slug":"the-head-of-the-police-station-to-take-action-against-gherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए घेरी कोतवाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए घेरी कोतवाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली का घेराव करते बिजौली गांव के ग्रामीण।
- फोटो : sonbhadra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। प्रधान पर मजदूरी मांगने पर एक महिला की पिटाई करने का आरोप लगाया। वहीं, कोतवाल अबरार अहमद ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
दोपहर करीब एक बजे ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कोतवाली को घेरकर नारेबाजी की इसके बाद कोतवाल को तहरीर दिया। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि मनरेगा के तहत दुर्गावती सपरिवार काम करती है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि कई माह बीतने के बाद भी मजदूरों को अभी तक मेहनताना नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व दुर्गावती मजदूरी मांगने के लिए जब प्रधान के घर गई तो उसके साथ मारपीट की गई।
गांव के धनंजय दूबे को भी धमकी दी गई है। इससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासर की होगी। इस दौरान धनंजय दूबे, विकास दूबे, दुर्गा प्रसाद, दुर्गावती, अनीता, मंगरी, दिनेश, बाबूलाल, दुर्गावती, दुखंती, अनिल, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।