फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sutle brother named practitioner in firing

व्यवसायी पर फायरिंग में सौतले भाई नामजद

Thu, 08 Dec 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 08 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पीजी कालेज चौराहे पर बुधवार की शाम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में घायल व्यवसायी डॉ. बृजेश यादव की तहरीर पर उसके दो सौतले भाइयों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी है। साथ ही फायरिंग से सोनांचल में पहली बार गैंगवार की बात होने लगी है। क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पूरे घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

पुलिस के मुताबिक बृजेश की तहरीर पर उसके सौतेले भाई यादवेंद्र और राजेश्वर प्रसाद यादव निवासी श्रीनगर कालोनी पहड़िया वाराणसी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ  केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि ओबरा सीओ प्रवीण यादव के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी और ओबरा थानाध्यक्ष को हमलावरों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया हैै। बता दें कि बीते 21 फरवरी 2014 को बृजेश के पिता स्व. रामनारायण यादव की स्थानीय बिल्ली पोखरा स्थित आवास में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में डॉ. बृजेश यादव को अपने ही पिता को गोली मारने के मामले में आरोपी बनाया गया है। एवं चंदन यादव भी मामले में आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed