फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Scorpio - Bolero collision , 20 injured

स्कार्पियो-बोलेरो में टक्कर, 20 घायल

Thu, 19 Mar 2015 10:56 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Thu, 19 Mar 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Scorpio - Bolero collision , 20 injured
स्थानीय थाना क्षेत्र के परसाटोला के पास गुरुवार की शाम स्कार्पियो ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसमें से चार घायलों को गंभीर हाल में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

बभनी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग गुरुवार की भोर में दो वाहनों से छत्तीसगढ़ में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। इसमें स्कार्पियो पर सवार लोग छत्तीसगढ़ के वंशराज कूंवर क्षेत्र में गए थे जबकि बोलेरो सवार कुदरगढ़।
विज्ञापन


दोनों वाहनों से लोग शाम को वापस लौट रहे थे। बभनी थाना क्षेत्र के परसाटोला गांव के पास स्कार्पियो चालक ने बोलेरो को ओवरटेक करने के बाद पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दोनो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे में बभनी निवासी राजू (27), गणेश (35), कुदरी निवासी बल्देव (36), कटाैंधी के गोवर्धन (55), देवशरण (40) कुदरी, रामदेव (42) कुदरी, रामशाह (42) बभनी, नंदलाल (30) लीलाडेवा, भोला (35), पानकूंवर (45) कटौंधी, रामकिशुन (25) पिपरहर,

 बिंदू (30) बकरिहवा, नान्हक (55) कटौधी, रामलखन (40) दुद्धी, शिवचरण (22) कुदरी, छोटेलाल (32) कुदरी, दिलीप (12), प्रेमलाल (40), पंकज (6) कटौंधी, तेजबली (25) बकरिहवां घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस भी वहां पहुंची। यहां से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

यहां गंभीर हालत देख राजू, गणेश, बल्देव और गोवर्धन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed