Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clash between two groups over playing cricket in the street

Faridabad News: गली में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Sun, 22 Nov 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups over playing cricket in the street
बच्चों को गाली देने का विरोध करने पर बढ़ा विवाद, मां-बेटा घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लक्कड़पुर में बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने तलवार से हमला किया, जिसमें मां-बेटा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लक्कड़पुर निवासी मुकेश (35) ने पुलिस को बताया कि वह घर में खाना खा रहे थे। उनके घर के बाहर बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद सरदार सिंह के दरवाजे पर जा लगी। आरोप है कि इससे नाराज होकर सरदार सिंह ने बच्चों को गाली देना शुरू कर दिया। मुकेश ने बच्चों को गाली देने का विरोध किया और सरदार सिंह को समझाने का प्रयास किया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद सरदार सिंह के परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर मुकेश और उनकी मां से मारपीट की और तलवार से हमला किया। मारपीट में मुकेश और उनकी मां को चोटें आईं, जिसके बाद परिजन उन्हें बीके अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर दयालबाग चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दयालबाग चौकी इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। तलवार से हमले के आरोपों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed