फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Savvy teenager 's body was found hanging in the house

प्रेमी के घर में लटका मिला किशोरी का शव

Thu, 30 Apr 2015 11:47 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Thu, 30 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Savvy teenager 's body was found hanging in the house
स्थानीय थाना क्षेत्र के केवाल गांव में सुशीला (16) की गुरुवार की सुबह उसके प्रेमी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बडे़र में दुपट्टे से लटका मिला।
विज्ञापन


वह बुधवार की रात प्रेमी के ही घर में थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। किशोरी के पिता ने प्रेमी और उसके पिता पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव निवासी राजेश्वर पनिका की पुत्री सुशीला अपने फूफा के यहां केवाल गांव में करीब एक साल से रह रही थी। वह कक्षा नौ की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रहने के दौरान ही उसका प्रेम संबंध गांव के ही संजय पुत्र हीरालाल पनिका से हो गया। बुधवार की शाम वह अपने घर से निकली और प्रेमी संजय के पास गई। दोनों को गांव के  लोगों ने घूमते देखा। फिर सुशीला प्रेमी के घर चली गई और पूरी रात घर में ही रही।

जनचर्चा है कि गुरुवार की सुबह जब इसकी जानकारी संजय के पिता को हुई तो उन्होंने दोनों को डांटा और किशोरी को उसके घर भेजने का प्रयास किया। लेकिन लड़की वापस जाने को तैयार नहीं हुई।

 इस पर हीरालाल खेत में चला गया और संजय भी कमरे से बाहर आ गया। इस दौरान करीब दस मिनट बाद ही जब संजय कमरे में गया तो देखा कि सुशीला ने अपने दुपट्टे से बड़ेर में फांसी लगा ली है।

उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और किशोरी को बड़ेर से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मामले की सूचना पर एसओ सर्वेश सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

उधर, लड़की के पिता राजेश्वर पनिका ने प्रेमी संजय और उसके पिता के खिलाफ थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि संजय उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।


उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर उसे आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की है। एसओ ने बताया कि फिलहाल मामला प्रेम प्रपंच का है।

युवती की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा। बताया कि शव का पोस्टमार्टम महिला डाक्टर की उपस्थिति में डाक्टरों के दो पैनल से कराया जाएगा। एसओ के मुताबिक प्रेमी और उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed