{"_id":"575863af4f1c1bca389c53c4","slug":"married-fury-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की जलकर मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कोतवाली के बसौधा गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से लगने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता प्रेमनाथकी तहरीर पर पुलिस ने पति सुनील, ससुर कैलाश समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। बुधवार को मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने अनीता (25) पत्नी सुनील गुप्ता के शव का पंचनामा करवाया। एएसपी मुख्यालय शंभूशरण यादव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2012 में चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के बीरबलपुर निवासी प्रेमनाथ गुप्ता ने अपनी बेटी अनीता की शादी बसौधा गांव निवासी सुनील गुप्ता के साथ की थी। मंगलवार की रात अबूझ हाल में अनीता की उसी कमरे में झुलसने से मौत हो गई। इसकी जानकारी बुधावार की सुबह घरवालों और ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। जले शव को देख लोगों की रूह कांप जा रही थी। घटना की जानकारी होने पर एएसपी , नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार और कोतवाल अबरार अहमद ने शव पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण की।
उधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति और उसके परिवार के लोगों पर विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी। उनका कहना था कि दहेज के लिए अनीता को प्रताड़ित किया जाता था। जिला अस्पताल मेें दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमामर्ट करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मृतका के मायके वाले जो तहरीर देंगें उसके आधार पर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।