{"_id":"5823593f4f1c1b067fb3994b","slug":"diesel-stolen-from-the-trailer-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":" खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रेलर के डीजल टैंक का चोरों द्वारा तोड़े गए लाॅक को दिखाता कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दुल्लापाथर में अनपरा-सिंगरौली रोड से सटे पेट्रोल पंप पर बुधवार की भोर में आठ की संख्या में धावा बोलकर बदमाशों ने दो वाहनों का टैंकर तोड़कर 140 लीटर डीजल निकाल लिया। सभी बदमाश लाठी-कुल्हाड़ी से लैस थे। कर्मियों और चालकों ने एतराज किया तो आरोपियों ने उन्हें दौड़ा लिया। इसके बाद सभी आरोपी आराम से डीजल लेकर पेट्रोल पंप के पीछे स्थित रेलवे लाइन से होते हुए निकल लिए। सुबह नौ बजे के करीब पहुंची पुलिस ने वस्तुस्थिति का जायजा लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी हासिल की। तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
अनपरा निवासी मिथिलेश सिंह ने दुल्लापाथर में शिवा फीलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। उन्होंने बताया कि उन्होंने डीजल ढुलाई के लिए नया टैंकर खरीदा है। मंगलवार की रात वह टैंकर पंप पर खड़ा था। चार बजे के करीब पहुंचे बदमाशों ने लाठी-कुल्हाड़ी के दम पर, वाहन के टैंक का लाक तोड़कर साठ लीटर डीजल निकाल लिया। पंप पर ही खड़े एक अन्य ट्रेलर से भी अस्सी लीटर निकाल लिया। यहां मौजूद लोगों ने एतराज जताया तो उन्हें जानमाल का भय दिखाकर चुप करा दिया। यहां तैनात गार्ड गणेश रजक का कहना था कि यहां आए दिन वाहनों से जबरिया डीजल निकाला जा रहा है। दुल्लापाथर में करीब दो किमी तक हाइवे पर लंबे समय से चोरों का राज बना हुआ है। बता दें कि एक पखवारे पूर्व तक यहां दो पुलिसकर्मियों की रात्रि ड्यूटी लगती थी लेकिन अब ड्यूटी बंद कर दी गई है। उधर, पुलिस का कहना था कि तहरीर के आधार पर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी में चले गए थे, इसलिए ड्यूटी नहीं लग पा रही है।