लातेहार की कोलियरी में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग: कंप्यूटर ऑपरेटर को मारी गोली; गैंग के नाम का पर्चा मिला
लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित मगध कोलियरी के चमातू 22 नंबर कांटा में बुधवार देर रात चार अज्ञात अपराधियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण उरांव को गोली मार दी। गोली पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे रिम्स रेफर किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित मगध कोलियरी के चमातू के 22 नंबर कांटा में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे चार अज्ञात अपराधियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण उरांव को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे आनन-फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।
घटनास्थल से गैंग के नाम वाला पर्चा मिला
घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा पुलिस टीम के साथ देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से एक पर्चा भी बरामद किया है। इस पर्चे पर राहुल दुबे और अमन साहू गैंग के नाम का उल्लेख है। थाना प्रभारी ने पर्चा बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है।
कंप्यूटर और प्रिंटर भी तोड़े
अपराधियों ने गोलीबारी के दौरान 22 नंबर कांटा में लगे कंप्यूटर और प्रिंटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद यहां से ट्रांसपोर्टिंग का काम पूरी तरह ठप हो गया है। 22 नंबर कांटा से जय अंबे जीआरएल कंपनी के माध्यम से कोयले की ढुलाई बालूमाथ साइडिंग तक की जाती थी।
पर्चे में कोयला कंपनी को धमकी
बताया गया है कि अपराधियों द्वारा छोड़े गए पर्चे में कोयला खनन का काम कर रही वीपीआर कंपनी को धमकी दी गई है। पर्चे में कंपनी को ‘मैनेज’ करने की बात कही गई है। घटना के बाद पूरे कोलियरी क्षेत्र में दहशत का माहौल है।