फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Breaking shutter thousands jewelry theft

शटर चांड़कर हजारों के जेवरात चोरी

Wed, 16 Dec 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 16 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Breaking shutter thousands jewelry theft
कोन बस स्टैंड के पास स्थित एक सराफा की दूकान से चोरों ने मंगलवार की रात हजारों के जेवरात उड़ा दिये। घटना के दौरान दूकान स्वामी अपने रिश्तेदार के यहां शादी में झारखंड के डालटेनगंज गया हुआ था। बुधवार की सुबह मकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार कोन बाजार के रहने वाले अनिल कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद की बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति के मकान में किराये पर ली गई दूकान है। उसमें अनिल ने जेवरात की दूकान किया है। करीब दो दिन पूर्व वह दूकान बंद कर झारखंड के डालटेनगंज अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में गया है।
विज्ञापन



मंगलवार की रात चोरों ने उसकी दूकान का शटर चांड़कर करीब 15 ग्राम सोना, दस चांदी का सिक्का, करीब एक किलो चांदी के बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह जब मकान मालिक दूकान के पास पहुंचा तो शटर उठा देख अवाक रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसने फौरन मामले की जानकारी दूकान मालिक अनिल के बड़े भाई को दी। बड़ा भाई जब मौके पर पहुंचा और शटर उठाया तो सामान बिखरा देख अवाक रह गया। उसने अनिल को मोबाइल पर चोरी की जानकारी दी। इस पर अनिल वहां से कोन पहुंचा। उसने बताया कि वर्ष 2012 में भी उसकी दूकान में चोरी हुई थी।



उसकी दूकान कोन थाने से महज सौ मीटर दूर ही है। मकान मालिक का कहना है कि वह मंगलवार की रात दूकान देखकर सोने चला गया था, तब तक सब ठीक था। उधर मामले की सूचना पर बुधवार की सुबह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed