फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Against accident put the jam

हादसे के विरोध में लगाया जाम

Sun, 27 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sun, 27 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Against accident put the jam
चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा-कोटा मार्ग पर हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया
चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा-कोटा संपर्क-मार्ग पर बालू लोड करने जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को साइकल सवार बालक को धक्का मार दिया, जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वाकये के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर अंशु (13) को चोपन सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे बाद जाम छूटा तब जाकर यातायात सुविधा बहाल हुई। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा मार्ग पर डहकुडंडी के समीप रविवार को सुबह 11:30 बजे अंशु पुत्र सुरेंद्र साहु निवासी डहकुडंडी साइकल से जा रहा था उसी समय विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी साइकल क्षतिग्रस्त हो गई और उसे गंभीर चोटें आई। इस वाकये के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसके चलते यातायात व्यवस्‍थ्‍ाा घंटेभर तक चरमरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पंहुचे चोपन एसओ रविंद्र भूषण मौर्या व डाला चौकी प्रभारी बीएन यादव के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर थाना परिसर मे खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed