{"_id":"060b138f3af099767c7e554ea77d679b","slug":"advocates-including-six-on-trial-for-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता सहित छह पर लूट का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता सहित छह पर लूट का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे में डॉक्टर और अधिवक्ताओं के बीच विवाद तूल पकड़ने लगा है। गुरुवार रात पुलिस ने देर रात डॉ. लवकुश प्रजापति की तहरीर पर अधिवक्ता सहित छह के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। जबकि इसी मामले में दस फरवरी को पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर डाक्टर लवकुश प्रजापति सहित दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाल मनोज पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता रविंद्र नाथ एवं उनकी पत्नी और दो अज्ञात के खिलाफ लूट और मारपीट की तहरीर दी थी। आरोप है कि नौ फरवरी की शाम को आरोपीगण प्रसाद कुंवर हास्पिटल में पहुंचे।
डॉक्टर के चैंबर में घुसकर मारपीट और गालीगलौज की। इसके अलावा एक लाख रुपये की मांग भी की गई। न देने पर अस्पताल में आग लगाने की धमकी देते हुए 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पूर्व बार अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए मजिस्ट्रीयल जांच की मांग की है।