फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of kidnapping the son of the Home Guard

बदमाशों ने होमगार्ड के बेटे का किया अपहरण

Sat, 25 Feb 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 25 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक के पास शनिवार को बदमाशों ने होमगार्ड संजय चौबे के कक्षा पांचवी में पढ़ने वाले बेटे ऋषि चौबे को अगवा कर लिया। सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल से पढ़कर छात्र अपने घर वापस जा रहा था। हालांकि बदमाशों ने बच्चे को जिस स्थान से उठाया था, दो घंटे बाद उसे वहीं छोड़ गए। छात्र ने घर वालों को आप बीती सुनाई तो परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को           नहीं दी है।

 राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव गांव निवासी होमगार्ड संजय वर्तमान में पुलिस की डायल100 वाहन चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा ऋषि चौबे सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल में पढ़ता है। दोपहर करीब 12 बजे स्कूल में छुट्टी होने पर ऋषि घर जाने के लिए निकला। रास्ते में बढ़ौली चौक के समीप पीछे से चार पहिया वाहन में सवार तीन-चार युवक जबरदस्ती बेटे के मुंह पर गमछा डालकर उसे अपने वाहन में बैठाकर फरार हो गए। जबकि बढ़ौली चौक पर 24 घंटे पुलिस की पिकेट ड्यूटी रहती है। बताया कि करीब दो बजे बदमाश बढ़ौली चौक के पास ही उनके बेटे को सुरक्षित छोड़ कर चले गए। शाम तक उनका बेटा सहमा हुआ था और बदमाश उसे कहां ले गए और उससे क्या पूछे कुछ भी नहीं बताया। उन्होंने कहा कि किसी से उनका विवाद नहीं है। फिर उनके बेटे को अगवा कर क्यों छोड़ा गया कुछ समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को नहीं दी है। जबकि कोतवाली में ही डायल 100 की वाहन संजय चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed