फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस झारखंड रवाना

हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस झारखंड रवाना

Wed, 17 Apr 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस झारखंड रवाना
सोनभद्र। प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में फरार चल रहे दो हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीमें बुधवार को झारखंड रवाना हो गई। पुलिस फरार अभियुक्तों के खिलाफ 25-25 हजार इनाम घोषित करने की भी कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका पावर हाउस के पास 30 मार्च को शिक्षक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस एक महिला समेत सात हत्यारोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर चुकी है। लेकिन अभी भी मुख्य दो अभियुक्त फरार चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सर्विलांस से लोकेशन मिलने के बाद बुधवार को पुलिस की एक टीम फरार एक हत्यारोपी को पकड़ने के लिए झारखंड के लिए रवाना हुई। गढ़वा समेत अन्य जगहों पर टीम ने छापेमारी की। लेकिन वहां पर आरोपी नहीं मिला। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि जल्द ही फरार अभियुक्त राम और नागेंद्र को पकड़ लिया जाएगा, इसके लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed