{"_id":"5c193dbdbdec2256c50f3a79","slug":"91545158077-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग की बंधी की जमीन की जोताई पुलिस ने रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई विभाग की बंधी की जमीन की जोताई पुलिस ने रोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के आरंगपानी में स्थित सिंचाई विभाग की बंधी की जमीन को जोतने से पुलिस ने ग्रामीणों को मंगलवार को रोक दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने अवैध तरीके से जोते जा रहे बंधी के हिस्से को लेकर अतिक्रमणकारियों को फटकार लगाई। उन्हें वहां से खदेड़ दिया। आरंगपानी गांव में स्थित सिंचाई विभाग की बंधी पर अतिक्रमण की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो अंग्रेजों के समय से बनी बंधी सिंचाई का मुख्य साधन है। आसपास के कई गांव में इस बंधी से नहर के माध्यम से सिंचाई कार्य होता है। आरंगपानी, बरवाटोला, लीलासी, झरइलटोला आदि गांव में सिंचाई का मुख्य साधन बनी इस बंधी पर अतिक्रमण की शिकायत पर पहुंची डायल सौ ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डायल सौ नंबर के माध्यम से पुलिस से की थी। इस बंधी के एक बड़े हिस्से पर हो रहे कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल सौ नंबर पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को फटकार लगाते हुए वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।