{"_id":"5c3cca92bdec22731f44b3aa","slug":"81547487890-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर युवकों ने उड़ाया एक लाख का जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसा देकर युवकों ने उड़ाया एक लाख का जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ स्थित मॉडर्न कान्वेंट स्कूल के समीप किराए के मकान में रह रही गायत्री सिंह (50) पत्नी सुभाष सिंह को झांसा देकर उचक्कों ने एक लाख का जेवर उड़ा लिया। पीड़िता गायत्री ने बताया कि दोपहर लगभग बारह बजे के करीब दो युवक बाइक से उसके यहां पहुंचे और खुद को एक कंपनी का सेल्समेन बताते हुए बर्तन साफ करने का केमिकल बेचने की बात बताए।
युवकों के झांसे में आकर उसने घर के कुछ बर्तन और अन्य सामान को साफ करने के लिए दे दिए। युवकों ने कहा कि केमिकल से गहने आदि भी साफ़ किए जा सकते हैं। पीड़िता ने नाक की कील साफ करा ली। इस पर एक युवक ने कहा कि घर में रखे अन्य गहनों को साफ करा लीजिए। इस पर उनकी पुत्री गायत्री सिंह (30) ने घर में रखी तीन सोने की अंगूठी 15 ग्राम, एक सोने की चेन 12 ग्राम, दोनों कान की बाली चार ग्राम तथा दोनों कान का कुंडल चार ग्राम लाकर साफ करने के लिए दे दिया। गहनों को साफ करते समय युवकों ने गर्म पानी की मांग की। ज्योति घर में पानी लाने चली गई। इससे पहले गायत्री किसी कार्यवश घर में चली गई थीं। ज्योति के जाते ही दोनों युवक गहनों को लेकर फरार हो गए। 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने खोजबीन भी की लेकिन युवकों का पता नहीं चला।