{"_id":"5ba684a3867a557f685fad79","slug":"81537639587-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली सीज
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंढमगंज । विंढमगंज वन रेंज के ढेवड़ी ग्राम पंचायत में कनहर नदी से अवैध खनन कर बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को शुक्रवार की रात वन कर्मियों ने सीज कर दिया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात रेंज के ढेवड़ी गांव के पास सुरक्षित वन क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्राली बालू लदकर निकल रहा था। जानकारी मिलने पर वनकर्मी लालचंद कुशवाहा, अवधेश कुमार ने छापेमारी की। ट्रैक्टर रोकने के बाद वन कर्मियों ने चालक से पूछताछ की। जिसमें साबित हुआ कि अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्राली पर बालू लादा गया है। ट्रैक्टर सलैयाडीह गांव निवासी एक व्यक्ति का बताया गया है। वाहन को रेंज परिसर में खड़ा किया गया है। इस मामले में चालक चंदन कुमार पुत्र विशेश्ववर निवासी सलैयाडीह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। यह भी बताया कि सीज किए गये ट्रैक्टर को राज्य संपत्ति घोषति करने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट को पत्र भेज दिया गया है।