{"_id":"5b2002284f1c1b315d8b4a9a","slug":"81528824360-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो महिलाएं समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में दो महिलाएं समेत चार घायल
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हुई मारपीट व विवाद में देवरानी-जेठानी समेत चार लोग घायल हो गए। इमलीपोखर गांव में सोमवार की शाम जुताई कर रहे रवि सिंह (42) की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। रवि की तहरीर पर पुलिस ने सरोज, अनिल, प्रेम कुमार व बलिराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खरुआव गांव में राजेंद्र ने मीरा (25), शीला देवी (42), रामनाथ (60) की पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों का इलाज सीएचसी में कराया। पुलिस ने राजेंद्र का चालान कर दिया। पनौली गांव में रास्ते की जमीन पर मकान निर्माण कराने के आरोप में पुलिस ने गांव के राजकुमार, राजीव, अक्षय, मुरारी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।