{"_id":"5cb22210bdec2214720fc3bc","slug":"71555178000-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे कर्मी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर रेलवे कर्मी वकील चंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट करने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। कर्मी पर युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं शादी के लिए दबाव देने पर पीटने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि पति से अनबन होने के बाद वह अपने नाबालिग दो बच्चों के साथ अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। इसी बीच वर्ष 2017 में चुर्क में रहने वाले रेलवे कर्मी वकील चंद्र से उसकी मुलाकात हुई। कर्मी ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा और वह उसके झांसे में आकर तैयार हो गई। इसके बाद कर्मी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। शादी के लिए दबाव डालने पर सितंबर 2017 में कर्मी ने उससेे शादी का इकरारनामा कर लिया और पत्नी की तरह रखने लगा। लेकिन वर्ष 2018 में कर्मी ने उसको मारपीट कर घर से भगा दिया। इसकी जानकारी होने पर कुछ लोगों ने उसको समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी रेलवे कर्मी वकील चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।