फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Both accused sent to jail in auto-rickshaw driver murder case

Gurugram News: ऑटो चालक की हत्या मामले में दोनों आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 13 Oct 2026 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Both accused sent to jail in auto-rickshaw driver murder case
फाॅलोअप...
विज्ञापन


8 अक्तूबर की देर शाम गला घोंटकर की थी हत्या, 9 अक्तूबर को अप्पू घर के पास मिला था शव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑटो चालक अरविंद की 8 अक्तूबर को गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों मुकेश मंडल व जयवेश को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया गया ऑटो बरामद किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला था कि अरविंद (मृतक) आरोपी मुकेश मंडल का ऑटो एक कंपनी में चलाता था। अरविंद नशा करने का आदी था और समय पर ऑटो में कंपनी के कर्मचारियों को लाने-ले जाने का कार्य नहीं करता था। ऐसे में कर्मचारियों ने ऑटो को कंपनी से हटा दिया था। जिस कारण आरोपी मुकेश मंडल चालक अरविंद से रंजिश रखता था। उन्होंने बताया कि 8 अक्तूबर की देर शाम को खांडसा मंडी के पास स्थित हरिनगर में शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया था। ऐसे में मुकेश मंडल ने अपने साथी जयवेश के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। इसके बाद शव को ऑटो में डालकर सेक्टर-29 में अप्पू घर के पास सुनसान जगह पर झाड़ियों में फेंक दिया था। 9 अक्तूबर को पुलिस ने शव बरामद किया था। मृतक की पहचान होने के बाद परिवार वालों ने मृतक अरविंद के दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों मुकेश मंडल व जयवेश को 12 अक्तूबर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

----
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। शराब पीने के बाद आपसी रंजिश में कहासुनी होने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी थी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed