{"_id":"5b7b005242c79246664219ec","slug":"71534787666-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीडन में पति समेत सात पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीडन में पति समेत सात पर एफआईआर
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र । थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने का मामला सोमवार को नया रूप ले लिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत चाचीकला के टोला चाची खुर्द निवासी कन्हाई ने अपने पुत्री की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हर्रा निवासी अरुण पुत्र जगरनाथ से की थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीकठाक चलता रहा लेकिन बाद में दहेज के रूप में मोटरसाइकिल व पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी। कन्हाई ने असमर्थता जाहिर की तो उसकी पुत्री का उत्पीडन शुरू कर दिया गया। विवाहिता को खाना न देना, मारपीट करने की घटना से वह आजीज आने पर मायके आई विवाहिता ने आपबीती अपनी मां से बताई। इसके बाद गांव में एक पंचायत भी हुई । पंचायत में शामिल लोगों ने विवाहिता के ससुराल वालों को काफी समझाया लेकिन उनके उत्पीड़न में कोई कमी नहीं आई। विवाहिता ने सोमवार को कन्हाई ने लिखित तहरीर दिया। पुलिस ने विवाहिता के पति अरुण जायसवाल, सुसर जगरनाथ, सास प्रभावती देवी, जेठ अर्जुन व अरविंद एवं जेठानी रीना व अविता के खिलाफ धारा 498ए, 323 व दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।