फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चोरों ने किराना की दुकान को बनाया निशाना

चोरों ने किराना की दुकान को बनाया निशाना

Tue, 31 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने किराना की दुकान को बनाया निशाना

विज्ञापन
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक किराना की दुकान को निशाना बनाया। चोर नकदी समेत हजारों का सामान चुरा ले गए। पीड़ित दुुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। चोरों की तलाश में पुलिस ने कुछ जगहों पर छापेमारी की, लेकिन पता नहीं चल सका।

गुरमुरा गांव निवासी राजेन्द्र अपने घर से कुछ दूरी पर किराना की दुकान खोलकर जीवकोपार्जन करता है। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दुकानदार दुकान बंद कर अपने घर चला गया। मंगलवार की सुबह राजेंद्र दुकान खोलने गया तो दुकान का पटरा टूटा देख वह अवाक रह गया। दुकान खोलकर अंदर गया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर फोर्स भी पहुंच गई। दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान में रखा करीब सात सौ रुपये, बैटरी, साबुन, तेल समेत अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी गए सामानों की कीमत करीब 40 हजार रुपये हैं। ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि चोपन एसओ को चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed