{"_id":"5af5e03f4f1c1be4408b4842","slug":"71526063167-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर क्रशर के पार्ट्स चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर क्रशर के पार्ट्स चोरी
Updated Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में गुुरुवार की रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया। इस दौरान सौ नंबर पुलिस ने एक कबाड़ की दुकान से कुछ पार्ट्स बरामद कर डाला पुलिस को सौंपे।
गुरुवार की रात बाड़ी में चोरों ने हरिओम ट्रेडर्स, तिरूपति ट्रैडर्स क्रसर पार्ट्स की दुकान में ताला तोड़कर पांच लाख रुपए का माल चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह दुकान मालिक संदीप अग्रहरि दुकान खोलने के लिए डाला बाड़ी स्थित हरिओम ट्रेडर्स पर पहुंचा तो दुकान व गोदाम का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था। उसने पाया कि दुकान से इलेक्ट्रिक मोटर, बेल्ट, केबल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, क्रसर पार्ट्स गायब था। उसने चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताया। इसके बाद दुकान मालिक ने खोजबीन शुरू किया तो कुछ सामान डाला बाजार स्थित नई बस्ती के एक कबाड़ की दुकान में मिला। उसने सौ नंबर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कबाड़ की दुकान से सामान बरामद कर डाला पुलिस को सुपुर्द किया। चोरों ने सुरेश जायसवाल व पप्पू अंसारी की दुुकान से भी चोरी की।