{"_id":"5ac7b0864f1c1bbe618b5dde","slug":"71523036294-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली में गिरफ्तार युवक का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसूली में गिरफ्तार युवक का चालान
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड से बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करने के मामले में एक दिन पूर्व दबोचे गए खुजरी गावं के अरुण कुमार शुक्रवार को चालान कर दिया गया। एसडीएम दुद्धी के निरीक्षण में हत्थे चढ़े युवक की निशानदेही पर झोपड़ी से जिला पंचायत की पर्ची बरामद हुई है।
पुलिस ने लेखपाल संघ अध्यक्ष अरूण कन्नौजिया की तहरीर पर दो के खिलाफ नामजद और उतने ही अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है। पुलिस के मुताबित नामजद खजुरी निवासी सूर्यमणि गुप्ता की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे उपजिलाधिकारी अतुल वत्स अपने राजस्व कर्मियों के साथ दुद्धी कनहर नदी के तरफ भ्रमण को निकले थे। कनहर बैरियर के पास ट्रकों से वसूली कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया गया था। एसडीएम ने बताया कि कि इस मामले की वे स्वयं जांच कर रहे है। सूचना मिली है कि कई लोग गोलबंद होकर अवैध तरीके से ट्रकों से वसूली कर रहे हैं। झोपड़ी से मिली दो सौ रुपये की जिला पंचायत की पर्ची की सत्यता की भी जांच की जा रही है।