फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विवादित भूमि पर बने भवन को गिराया

विवादित भूमि पर बने भवन को गिराया

Tue, 14 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
विवादित भूमि पर बने भवन को गिराया
स्थानीय थाने के समीप सोमवार की रात भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने निर्माणाधीन भवन की दीवारों को ढहा दिया। इससे दो पक्षों में तनाव बढ़ गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीजपुर थाने के बगल में निर्माणाधीन भवन की दीवर ढहाए जाने की भनक रात में किसी को नहीं लगी। मंगलवार की सुबह लोगों को जानकारी हुई । स्थानीय बाजार निवासी नाथी राम मंगला मौके पर पहुंचे और फिर मामले से पुलिस को अवगत कराया। उनका कहना है कि उन्होंने जमीन खरीदी है और बाकायदा उसकी रजिस्ट्री भी कराई है। यह भी बताया कि इसके पहले पिछले हिस्से की बाउंड्री गिरा दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण किया। मंगला का आरोप है कि रजिस्ट्री कराए जाने के दौरान कुछ लोगों ने दुद्धी एसडीएम से शिकायत की थी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने मामले की विधिवत जांच की और फिर एसडीएम ने दोनों पक्षों को यथा स्थिति बनाये रखने का आदेश पारित किया है । इसके बाद उनके द्वारा भी कोई कार्य नहीं कराया गया लेकिन विपक्षियों ने सोमवार की रात दीवार को ढहा दिया और खिड़की व दरवाजे निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed