फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mother and son arrested for drug smuggling; 300 Adnok N tablets seized.

Delhi News: मादक पदार्थ तस्करी में मां और बेटा गिरफ्तार, 300 एडनॉक एन टैबलेट बरामद

Wed, 16 Sep 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Mother and son arrested for drug smuggling; 300 Adnok N tablets seized.
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने जहांगीरपुरी से एक महिला ड्रग्स तस्कर और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जहांगीर पुरी निवासी प्रीति और जतिन के रूप में हुई है। दोनों के पास से 300 एडनॉक एन टैबलेट (ब्यूप्रेनॉर्फिन 2 एमजी और नालोक्सोन 0.5 एमजी) और 90 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और नेटवर्क के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड को जहांगीरपुरी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री एवं वितरण की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जहांगीरपुरी में छापा मारा, जहां से महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसके बेटे की भी इसमें संलिप्तता होने की बात सामने आई। उसे भी पकड़ लिया गया। जांच के दौरान जतिन की पूर्व में हत्या के प्रयास और पॉक्सो से जुड़े दो मामलों में संलिप्तता भी सामने आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed